आमला। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के सुपुत्र एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद का आमला के हॉकी खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों द्वारा आमला रेलवे जंक्शन पर आत्मीय स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर हॉकी खेल से जुड़े खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने उनका स्वागत करते हुए उनके खेल जीवन और उपलब्धियों को याद किया।

अशोक ध्यानचंद ने तीन हॉकी विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। खेल के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके आमला में अल्प समय आगमन पर स्थानीय हॉकी खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

गौरतलब हो कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से नागपुर जाते समय सम्मान के दौरान आमला निवासी पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक झा, शेख हामिद खान, पार्षद रोहित हारोड़े, निक्की कावड़कर, अनिल चौहान, दिनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। खिलाड़ियों ने अशोक ध्यानचंद से मुलाकात कर हॉकी खेल से जुड़े अनुभव भी साझा किए और उनके उज्ज्वल योगदान के लिए सम्मान व्यक्त किया।








