सेल्टिया जलाशय हत्याकांड मे 10 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

लेन-देन विवाद बना हत्या की वजह, शव को जलाशय में पेड़ के तने के नीचे दबाकर छुपाया

बैतूल। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना बोरदेही पुलिस सेल्टिया जलाशय हत्याकांड में फरार उदघोषित 10 हज़ार के इनामी आरोपी को पुणे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 15 मई 2026 को थाना बोरदेही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कारोपानी के समीप सेल्टिया जलाशय में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम बट्टी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

मौके पर मृतक का शव पानी में औंधे मुंह अवस्था में एक भारी पेड़ के तने (डूट) के नीचे दबा हुआ मिला। मृतक के शरीर पर सिर, गर्दन, गला एवं पीठ पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। शव की पहचान राजू उईके उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम ढाकरवाड़ी थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा के रूप में हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
डॉक्टर द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में मृतक की मृत्यु गला दबाने (Strangulation/Throttling) एवं गंभीर चोटों के कारण होना पाया गया।

हत्या करने का कारण
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक एवं आरोपियों के बीच मजदूरी के पैसों के लेन-देन को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था, जिसके चलते आरोपियों द्वारा रंजिश रखी जा रही थी।

घटना का खुलासा
जांच में पाया गया कि दिनांक 13 मई 2026 को एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद मृतक राजू उईके आरोपियों के साथ मोटरसाइकिल से गया था, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। पुलिस द्वारा सघन पूछताछ, तकनीकी साक्ष्य एवं परिस्थितिजन्य तथ्यों के आधार पर हत्या का खुलासा किया गया।

आरोपियों द्वारा एकमत होकर मृतक के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई तथा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को सेल्टिया जलाशय में पेड़ के भारी तने के नीचे दबा दिया गया।

गिरफ्तार इनामी आरोपी

  1. संजय उर्फ संजू पिता अनिल धुर्वे उम्र 20 साल निवासी ढाकरवाडी थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा दर्ज अपराध
    थाना बोरदेही में अपराध क्रमांक 95/26 धारा 103(1), 238(क), 190, 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहना
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने थाना बोरदेही पुलिस टीम द्वारा गंभीर हत्या प्रकरण का त्वरित खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने पर टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जिले में गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा

महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में एसडीओपी एसके सिंह, निरीक्षक राधेश्याम बट्टी थाना प्रभारी बोरदेही, एएसआई मिंतलाल धुर्वे, आर. रोहन उइके, राधेश्याम कुमरे, रामकिशन नागोतिया , महिला आर. आरती पवार साइबर सेल से दीपेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा