महामहिम राष्ट्रपति के बैतूल जिले में प्रथम आगमन पर आकर्षक लोक नृत्य की प्रस्तुति कर स्वागत किया

बैतूल। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गुरुवार को बैतूल जिले में प्रथम आगमन हुआ। राष्ट्रपति ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित “आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण” महासम्मेलन में शामिल हुई। राष्ट्रपति के प्रथम नगर आगमन पर कार्यक्रम स्थल पर गोंडी जनजातीय कड़पड़ा दल के कलाकारों ने परंपरागत लोक नृत्य की प्रस्तुति कर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

राष्ट्रपति का विधायक गणों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुंची। उनके आगमन अवसर पर घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उईके, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे ने पुष्प गुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

राष्ट्रपति ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में धार्मिक पवित्रता का प्रतीक एवं औषधीय गुणों से भरपूर रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर देशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल मंगु भाई पटेल, केंद्रीय राज्य मंत्री जनजातीय कार्य विभाग दुर्गादास उइके, प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित थे।

राष्ट्रपति ब्रह्मकुमारी संस्था के सदस्यों के साथ फोटो सेशन में शामिल हुई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्यों के साथ सामूहिक फोटो सेशन में शामिल हुई। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल, केंद्रीय राज्य मंत्री जनजातीय कार्य विभाग दुर्गादास उइके, प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित थे।


क्रमांक- 983/1037/06/2026

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा