नए एसपी की पुलिसिंग में मिलेगा इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट का मजबूत जोड़,,, क्योंकि उन्होंने बीई, एमबीए की ली है डिग्री,,,,,

बैतूल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा 29 अक्टूबर 2026 में जारी किए गए तबादला आदेश के तहत, बैतूल जिले के एसपी वीरेंद्र जैन का तबादला भोपाल किया गया है। जबकि बैतूल में नए एसपी के रूप में अमित सक्सेना को नियुक्त किया गया है। कप्तान सक्सेना भारतीय पुलिस सेवा के 2017 बैच के अधिकारी हैं। वर्तमान में वे भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक एआईजी (कार्मिक) के पद पर तैनात थे। वे मूल रूप से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी रहे हैं और जुलाई 2026 में ही भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा उन्हें भारतीय पुलिस सेवा कैडर में प्रमोट कर मध्य प्रदेश कैडर अलॉट किया गया था। यह उनके केरियर की बड़ी उपलब्धि में से एक है। आईपीएस बनने के तुरंत बाद ही राज्य सरकार ने उन पर भरोसा जताते हुए बैतूल एसपी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। उनका बैतूल से पुराना जुड़ाव रहा है। वह पूर्व में बैतूल जिले में ही एसडीओपी के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं, जिसके कारण वह यहाँ की स्थानीय भौगोलिक स्थिति और पुलिसिंग व्यवस्था से भली-भांति परिचित हैं।

उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा सैनिक स्कूल, रीवा से पूरी की है। ग्वालियर के प्रतिष्ठित माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री ली है। उन्होंने मध्य प्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय से मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए भी किया है। इससे पुलिसिंग में इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के व्यवहारिक ज्ञान का लाभ मिलेगा। हालांकि उनकी आमद के पहले ही वे बैतूल के सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

  • PARVEJ KHAN

    District Reporter

    Related Posts

    सिविल जज, सीए, फाइन आर्ट्स और पाक कला की मास्टर बहनों ने वैभव को छोड़ चुना त्याग और अहिंसा का मार्ग

    Sisters—who are a civil judge, a chartered accountant, an expert in fine arts, and a culinary artist—have renounced a life of luxury to choose the path of asceticism and non-violence.

    Read more

    रेत के बढ़ते दामों से भवन निर्माता परेशान, रेत सप्लायर ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

    Rising sand prices worry builders; sand supplier levels serious allegations against the company

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिविल जज, सीए, फाइन आर्ट्स और पाक कला की मास्टर बहनों ने वैभव को छोड़ चुना त्याग और अहिंसा का मार्ग

    सिविल जज, सीए, फाइन आर्ट्स और पाक कला की मास्टर बहनों ने वैभव को छोड़ चुना त्याग और अहिंसा का मार्ग

    नए एसपी की पुलिसिंग में मिलेगा इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट का मजबूत जोड़,,, क्योंकि उन्होंने बीई, एमबीए की ली है डिग्री,,,,,

    नए एसपी की पुलिसिंग में मिलेगा इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट का मजबूत जोड़,,, क्योंकि उन्होंने बीई, एमबीए की ली है डिग्री,,,,,

    रेत के बढ़ते दामों से भवन निर्माता परेशान, रेत सप्लायर ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

    रेत के बढ़ते दामों से भवन निर्माता परेशान, रेत सप्लायर ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग