भोयर कुर्मी समाज युवा संगठन की जिला समिति ने संभाला पदभार

भव्य समारोह में जिला, ब्लॉक, नगर एवं ग्राम समितियों के पदाधिकारियों ने ली शपथ, मेधावी छात्रों और वीर जवानों का हुआ सम्मान

आमला। सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर कुर्मी समाज युवा संगठन जिला समिति बैतूल का भव्य पदभार ग्रहण एवं सम्मान समारोह आमला की उपनगरी बोड़खी स्थित निजी लॉन में आयोजित किया गया। समारोह में जिला, ब्लॉक, नगर एवं ग्राम समितियों के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण कर समाजहित में कार्य करने की शपथ ली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्नालाल टिकारे ने की। समारोह का शुभारंभ प्रांतीय महासचिव हिरमन नागपुरे, जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर, जगदीश राठौर, कृष्णा टिकारे, धनराज पटवारी, पवन पवार, ओमकार टिकारे, योगेश पवार एवं मनोहर डढारिया सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। युवा साथियों को प्रांतीय अध्यक्ष भरत चौहान ने पद एवं समाजहित में कार्य करने की शपथ दिलाई। वहीं कोषाध्यक्ष पिन्टू पवार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिला समिति में इन्हें मिली जिम्मेदारी

समाज संगठन द्वारा गठित जिला समिति में संजय पवार को युवा जिलाध्यक्ष, योगेन्द्र पवार को जिला सचिव, अभिजीत सोनपुरे को जिला कोषाध्यक्ष, विशाल बेडरे को जिला उपाध्यक्ष, प्रणय बेडरे को जिला प्रचार-प्रसार मंत्री तथा मनोज रहड़वे को जिला समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी प्रकार ब्लॉक समिति में तारेंद्र रहड़वे को ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदीप पटवारी को ब्लॉक सचिव, बलराम बिंजवे को ब्लॉक उपाध्यक्ष, विजेन्द्र सोलंकी को कोषाध्यक्ष एवं शिवदयाल राठौर को समन्वयक बनाया गया।

ग्राम समितियों ने भी संभाला पदभार

समारोह के दौरान ग्राम अंधारिया, आवरिया, परसोडी, ससाबड़, आमला, खापाखतेड़ा, देवठान, नान्दपुर, तोरनवाड़ा, अम्बाड़ा, कनौजिया, बोड़खी, बल्लाचाल एवं बैतूल बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों की युवा समितियों के पदाधिकारियों ने भी पदभार ग्रहण किया। सभी ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

मेधावी छात्र और वीर जवान हुए सम्मानित

समारोह में समाज की ओर से शिक्षा एवं देशसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों का सम्मान भी किया गया। उदित पवार ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में प्रदेश में आठवां तथा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर समाज का नाम गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि पर समाज की ओर से प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही देश की सेवा करने वाले वीर जवानों का भी सम्मान किया गया। सैनिकों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवाओं ने सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 21 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा