बैतूल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एकीकृत महिला एवम् बाल विकास परियोजना बैतूल शहरी के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में श्रीकृष्ण जन्म का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी बच्चे श्रीकृष्ण और श्रीराधा के रूप में केंद्र में आए और केंद्र को भी बहुत सुंदर रंगोली, फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। बच्चों के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी रखी गई। कुछ केंद्रो में श्रीकृष्ण जन्म का केक काटकर भी बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा मिठाई का वितरण किया गया। सभी केंद्रों में बच्चों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर खीर पूरी वितरित की गई। इस मौके पर आंगनवाड़ी केंद्र प्रभारी, सहायिका, महिलाए मौजूद थीं।








