विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने सांदीपनि विद्यालय में किया ध्वजारोहण

आमला क्षेत्र मे हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

आमला। आजादी का पर्व 80वां स्वतंत्रता दिवस आमला क्षेत्र में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। स्वधीनता दिवस पर सभी शासकीय कार्यालयों और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। आमला सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने भाजपा कार्यालय सहित सांदीपनि विद्यालय में से ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर विधायक डॉ. पंडाग्रे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। जिसके उपरांत डॉ. पंडाग्रे ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुऐ बच्चो सहित सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों, क्षेत्रवासियों को 80वां स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। छात्र छात्राओं द्वारा भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्सो ओर स्काउट गाइड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को परेड के माध्यम से सलामी भी दी गई। इस दौरान बारिश भी हो रही थी।

सभी कार्यालयो मे शाखा प्रमुखों व जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण किया

अनुविभागीय, तहसील कार्यालय मे अनुविभागीय अधिकारी कामिनी ठाकुर ने ध्वजारोहण किया, तहसीलदार रिचा कौरव, नायाब तहसीलदार राजेश धाड़से सहित कार्यालय के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जनपद पंचायत आमला में जनपद अध्यक्ष गणेश यादव व मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने ध्वजारोहण किया साथ ही उपाध्यक्ष किशनसिंह रघुवंशी, जनपद सदस्य, सरपंचो, सीईओ पंकज दरोठिया, उपयंत्रियों, सचिवो सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। उपनगरी बोड़खी मे जलसंसाधन विभाग में एसडीओ मनोज चौहान ने ध्वजारोहण किया उपयंत्री सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

नगरपालिका कार्यालय में नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने ध्वजारोहण किया साथ मे उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, सभी पार्षदगण और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन कुमार बिंजवे और सभी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

सिविल अस्पताल आमला मे बीएमओ डॉ. राकेश बचले ने ध्वजारोहण किया साथ मे अस्पताल के सभी डॉक्टर, स्टाफ नर्सों सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहा।

सिविल कोर्ट में एडीजे संतोष चौहान ने ध्वजारोहण किया जहां न्यायधीश कुशाग्र अग्रवाल, न्यायधीश गार्गी शर्मा, न्यायधीश राहुल निरकांरी, सहित न्यायालय के कर्मचारीगण अधिवक्तागण सहित स्टाफ मौजूद रहे।
पुलिस थाना आमला में थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने ध्वजारोहण किया, शहीद स्मारक सोमवारी चौक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार सदस्य ने ध्वजारोहण किया। सभी राष्ट्रीयकृत बैंको में बैंक मैनेजरर्स द्वारा भी ध्वजारोहण किया गया। वनविभाग में रेंजर ने ध्वजारोहण किया डिप्टी रेंजर सहित कर्मचारी मौजूद रहे। कृषि कार्यालय में भी कृषि विकास अधिकारी गोपाल साहू ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। पशु चिकित्सालय मे भी विभाग प्रमुख डॉक्टर ने ध्वजारोहण किया। बिजली विभाग परिसर मे एई विलास ऊईके ने ध्वजारोहण किया। रेलवे स्टेशन परिसर पर भी ध्वजारोहण किया गया। जीआरपी थाना में थाना प्रभारी प्रमोद पाटिल, आरपीएफ थाना रेलवे स्टेशन पर थाना प्रभारी एसएस मढावी ने ध्वजारोहण किया। अम्बेडकर चौक बस स्टेंड पर वार्ड पार्षद कुमारी खुशबू अतूलकर ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के स्टैच्यू के सामने ध्वजारोहण किया।

ग्रामीण अंचलो मे भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

ग्रामीण अंचलो में भी सभी ग्राम पंचायतों में सरपंचों, पंचो सहित सचिवो ने हर्षोल्लास के साथ ध्वाजारोहण किया गया। बालक बालिका छात्रावास में अधीक्षिको ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बच्चो को मिष्ठान वितरण किया गया।

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा