भिक्षु संघ को किया गया वर्षवास हेतु आमंत्रित
आमला। करुणा बुद्ध विहार आमला में आगामी 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले धर्मचक्र प्रवर्तन दिवस एवं वर्षवास आरंभ समारोह की तैयारियों के अंतर्गत श्रद्धालु उपासक-उपासिकाओं द्वारा पूज्य भिक्षु संघ को विधिवत वर्षवास आरंभ करने हेतु आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर पूज्य भंते मेतानन्द एवं पूज्य भंते बिमलंकर के सानिध्य में आगामी तीन माह तक वर्षवास संपन्न होने की घोषणा की गई। वर्षवास के दौरान दोनों पूज्य भिक्षु संघ करुणा बुद्ध विहार में निवास करते हुए धम्म देशना, विपश्यना साधना, त्रिशरण-पंचशील, ध्यान एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे।

आमंत्रण कार्यक्रम मे सुजाता महिला मंडल अध्यक्ष आयुष्मति वत्सला अतुलकर, निर्मला सुर्यवंशी, ज्योति नागले, माया खडसे, सरोज चौकीकर, शीला सुर्यवंशी, चंद्रकला गायकवाड़, निर्मला पन्डोले, प्रमिला नारनवरे, अलका गुजरे, इंद्रा नागले, अनीता चौकीकर, आयुष्मान यशवंत झरबड़े अध्यक्ष भा.बो.मा.सभा आमला के सानिध्य में काशीनाथ सुर्यवंशी, हरिदास अतुलकर, गणपति उबनारे, दिलीप दवण्डे, अजाबराव चौकीकर, नवीन नागले, राजकुमार निरापुरे, इंद्रलाल चंदेलकर, शिवप्रसाद गुजरे, विनोद नागले उपासक एवं उपासिकाओं ने अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ पूज्य भिक्षु संघ को चीवरदान अर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरा वातावरण बुद्ध वंदना, मंगल गाथाओं एवं श्रद्धा-भक्ति से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई तथा सभी ने आगामी 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले धर्मचक्र प्रवर्तन दिवस एवं वर्षवास आरंभ समारोह को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।







