भोपाल/छिंदवाड़ा। सर्व विश्वकर्मा एकता संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में समाज को संगठित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक संपन्न हुई। इस दौरान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ उद्योगपति आदरणीय राधेश्याम विश्वकर्मा से सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें उनका अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
पूरे भारत में चल रहा है सदस्यता और जाति जनगणना अभियान फाउंडेशन के माध्यम से पूरे देश में समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही फाउंडेशन अपने स्तर पर समाज की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का सही आकलन करने के लिए जाति जनगणना भी आयोजित कर रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक खुशियाँ, सहयोग और सहायता पहुँचाना है।

संजय विश्वकर्मा को सौंपा आधिकारिक नियुक्ति पत्र
संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने दिनांक 18 जुलाई 2026को कार्यालय पत्र क्रमांक 48 के तहत बरारीपुरा, छिंदवाड़ा निवासी कर्मठ साथी संजय सुरेश विश्वकर्मा को “सदस्यता अभियान प्रभारी – जिला छिंदवाड़ा” के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया।

इन प्रमुख उद्देश्यों पर होगा कार्य:
क्षेत्रीय सक्रियता: छिंदवाड़ा जिले में फाउंडेशन के लोक कल्याणकारी उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाना।
आत्मनिर्भरता व रोजगार: समाज के युवाओं और परिवारों के लिए रोजगार के नए संसाधन खड़े करना।

कानूनी व सामाजिक सहायता: समाज के जरूरतमंद लोगों को कानूनी परामर्श अधिवक्ता सेवा और सामाजिक विकास के अवसर उपलब्ध कराना। इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने गहरा विश्वास जताया है कि संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में छिंदवाड़ा जिले का विश्वकर्मा समाज अधिक संगठित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनेगा तथा संगठन को एक नई दिशा प्राप्त होगी। इस मौके पर उपस्थित जिला छिंदवाड़ा से नितिन विश्वकर्मा एवं सिवनी से सुशील विश्वकर्मा उपस्थित रहे।







