
बैतूल। बालक छात्रावास पाढर के पूर्व छात्र सवाजी धुर्वे और शिवराम धुर्वे का माध्यमिक शिक्षक संस्कृत के पद पर सांदीपनि स्कूल सोहागपुर और पीएमश्री स्कूल बागरा तवा जिला नर्मदापुरम में चयन हुआ है। इस अवसर पर पाढर स्कूल के प्राचार्य राधेश्याम भास्कर व पूर्व छात्रावास अधीक्षक संजय श्रीवास्तव वर्तमान अधीक्षक श्याम सिंग परते एवं शाला स्टाफ ने अपने पूर्व छात्रों को बधाई दी ओर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।








