राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बैतूल पहुंची
बैतूल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बैतूल प्रवास के दौरान शहर में चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। शहर के चौक चौराहों पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था थी। वाहनों के साथ ही लोगों के पैदल आवागमन को रोक दिया गया था। किसी भी व्यक्ति और बच्चे को आने जाने नहीं दिया जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगो से बहस बाजी हुई। फूल विक्रेता को पूजा के लिए फूल देने जाना था लेकिन रास्ता बंद होने के कारण वापस लौटना पड़ा। पालकों को अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाने के दौरान दिक्कतें हुई।हालांकि स्कूल की प्राथमिकता को देखते हुए पुलिस ने पालक और बच्चे को जाने दिया। शहर में कई जगहों पर ऐसे ही नजरे थे।








