बैतूल के इतिहास में पहली बार भारत की माननीया राष्ट्रपति महोदया का आगमन आगामी 18जून को

ब्रह्माकुमारीज् द्वारा आयोजित 18 जून को महासम्मेलन मे अपने आध्यात्मिक अनुभवों से आदिवासी समाज को राष्ट्रपति करेंगी संबोधित

बैतूल। बैतूल के इतिहास में पहली बार भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदया का बैतूल नगर आगमन होगा। भारत के सर्वोच्च पद पर आसीन नारी शक्ति का गौरव, विश्व पटल पर अंकित करने वाली महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रोपती मुर्मू हमारे आदिवासी बाहुल्य जिले बैतूल में आदिवासी महासम्मेलन को संबोधित करेंगी। उक्त महासम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय रूप से ख्याति प्राप्त नारी संगठन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 18 जून 2026 दिन गुरुवार को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

ब्रह्माकुमारीज बैतूल की संचालिका मंजू दीदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया की ब्रह्माकुमारी संस्थान हर जाति, वर्ग, समुदाय के आध्यात्मिक नैतिक उत्थान के लिए संकल्पित संस्था है। हर मनुष्य मात्र में दैवी गुणों का विकास हो, मूल्य निष्ठा समाज बने इसके लिए सभी का आध्यात्मिक सशक्तिकरण बहुत जरूरी है और फिर हम जो बैतूल में आदिवासी बाहुल्य नागरिकों को देखते हैं तो इस वर्ग की सेवा करने अर्थ एवं उन्हें आध्यात्मिक रूप से सशक्त करने हेतु “आध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तिकरण” विषय को लेकर एक महासम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें लगभग 4000 आदिवासी भाई बहने भाग लेंगे। चूकी महामहिम राष्ट्रपति महोदया भी आदिवासी समुदाय से है और वे स्वयं आध्यात्मिक सशक्तिकरण का अनूठी उदाहरण है। राष्ट्रपति ब्रह्माकुमारीज की आध्यात्मिक शिक्षाओं का पालन करती है अतः वे अपने आध्यात्मिक अनुभवों को साझा करेंगी एवं उनके मुख्यातिथ्य में यह सम्मेलन आयोजित होगा।

राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

राष्ट्रपति के मिनट टू मिनट कार्यक्रम को बताते हुए उन्होंने बताया कि 18 जून सुबह 10.50 पर हेलीकॉप्टर द्वारा बैतूल पहुंचेगा। ठीक 11:20 से महासम्मेलन प्रारंभ होगा एवं 12:10 पर कार्यक्रम पूरा होगा। मंजू दीदी ने बताया की जो सम्मेलन में भाग लेना चाहते हैं उन्हें अनिवार्य रूप से आधार कार्ड द्वारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा उन्हें पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। इस कार्यक्रम मे मध्यप्रदेश के राज्यपाल माननीय मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके भी सम्मिलित होंगे।
इस कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए ऑडिशा से राजयोगी डॉ नथमल भाई एवं ब्रह्माकुमारीज् के मुख्यालय माउंट आबू से राजयोगिनी डॉ. लीना बहन भी पहुँचेगे।

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा