समर कैम्प से निखरती है प्रतिभाएं: थाना प्रभारी ठाकुर

आमला। जिला खेल और युवा कल्याण विभाग एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल के मार्गदर्शन में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 का रंगारंग समापन हुआ। समापन समारोह रेलवे इंस्टिट्यूट सभागृह रेलवे कालोनी आमला में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्यातिथि आमला थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर, विशिष्ट अतिथि के तौर पर रेल्वे इंस्टिट्यूट आमला सचिव राकेश चौकीकर,
एनआरएमयू आमला रनिंग शाखा अध्यक्ष राजेश कोसे, एनआरएमयू आमला रनिंग शाखा चेयरमैन
शेख शफी, वरिष्ठ यूनियन पदाधिकारी एमके ठेपे, सीटीआई पवन मिश्रा, प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला अध्यक्ष अनिल सोनी, जेएनएम महाविद्यालय डायरेक्टर यशवंत चढ़ोकार, सिविल अस्पताल आमला एमओ डॉ. प्रदीप जयंत, पवन देशमुख, रेलवे यूनियन कृष्णकांत शर्मा, उमेश साहू आदि उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमवती विश्वकर्मा पार्षद रेलवे कालोनी आमला ने की।

आयोजन के सूत्रधार और समन्वयक रामनारायण शुक्ला खेल एवं युवा कल्याण विभाग बैतूल के मार्गदर्शन में यह समर कैम्प एक माह तक चला, कैम्प की जानकारी देते हुए रामनारायण शुक्ला प्रशिक्षक हरि भाऊ झरबडे, रोशन पटवारी ने बताया कि विगत एक माह तक लगभग एक सैकड़ा से अधिक प्रतिभागियों ने खेल का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

हाकी और खो खो का प्रशिक्षण लिया साथ ही अन्य उपयोगी गतिविधियों में सभी ने भाग लिया। नशा मुक्ति के पोस्टर मेकिंग कम्पीटिशन में भी प्रतिभागियों ने भाग लिया और इसमें विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। प्रतिभागियों को खेल के साथ साथ भ्रमण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि से जुड़ने का अवसर मिला। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान किये गये।

अपने उद्बोधन में मुख्यातिथि थाना प्रभारी आमला मुकेश ठाकुर ने कहा कि समर कैम्प से खेल प्रतिभाएं निखरती है ओर उन्हें सही मंच मिलता है।
अपने उद्बोधन में शेख शफी एवं राजेश कोसे ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को उनकी खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

अपने उद्बोधन में रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला सचिव राकेश चौकीकर ने कहा कि रेल्वे इंस्टिट्यूट इस प्रकार के आयोजनों के लिए हमेशा से ही सहयोगी रहा है हमारा यही प्रयास रहता है कि यहां से खेल प्रतिभाएं निकलकर आगे बढ़े और अपने शहर का नाम रोशन करे। अपने उद्बोधन में अनिल सोनी ने कहा कि इस प्रकार के कैम्प समय समय पर आयोजित होना चाहिए ताकि बच्चों को सही मंच मिल सके समर कैम्प के माध्यम से बच्चों ने अपनी छुट्टियों का सही उपयोग किया है।

कार्यक्रम में शानदार भाषण और कविता के माध्यम से समर कैम्प की जानकारी देने वाले प्रतिभागी कार्तिक अड़लक को थाना प्रभारी ठाकुर ने पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में रेल्वे इंस्टिट्यूट आमला, सहयोग फाउंडेशन आमला, प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला, पार्षद ओमवती विश्वकर्मा आदि का भी विशेष सहयोग रहा। समर कैम्प के प्रशिक्षक हरिभाऊ झरबडे, रोशन पटवारी और सुरेश सागर का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अन्य सहयोगी और सोशल एक्टिविटी में अग्रणी रजनी झरबडे और क्षमा झा का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम मे मंच संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन सदाराम झरबडे ने किया।
कार्यक्रम में अभिभावकों सहित बड़ी संख्या में बच्चे भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा