बैतुल में अकीदत और भाईचारे के साथ मनी ईद-उल-अजहा (बकरीईद)

बैतूल। जिले भर में ईद-उल-अजहा (बकरीईद) का त्योहार अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों में पर्व को लेकर उत्साह देखा गया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग नए परिधानों में बड़ी संख्या में ईदगाह और मस्जिद पहुंचे। ईद की नमाज अदा कर अल्लह की राह में कुर्बानी पेश की गई।

सुबह 7:30 बजे सदर स्थित ईदगाह में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की गई। इसी तरह अलग अलग समय मे मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज हुई।

ईदगाह में पेश इमाम जनाब जावेद चिश्ती साहब ने अपने संबोधन में ईद-उल-अजहा के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि यह पर्व त्याग, धैर्य और इंसानियत का संदेश देता है। इमाम साहब ने लोगों से आपसी भाईचारा और प्रेम बनाए रखने की अपील की। नमाज के बाद देश की सलामती, अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। समाज में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की कामना भी की गई।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों की खुशी और बुजुर्गों की दुआएं मुख्य आकर्षण रहीं। इस अवसर पर लोगों ने जरूरतमंदों की मदद कर ईद के संदेश को साकार किया। ईद को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। लोगों ने सौहार्द और एकता के साथ यह त्योहार मनाया। इधर राजनैतिक दलों ने भी ईद के मौके पर ईदगाह पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी।

  • PARVEJ KHAN

    District Reporter

    Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा