​जल गंगा संवर्धन अभियान: युवाओं और खिलाड़ियों ने साइकिल रैली निकालकर दिया जल संरक्षण का संदेश

​बैतूल। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व के पावन उपलक्ष्य में जिला बैतूल में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से युवाओं और खिलाड़ियों ने आमजन को जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूक किया।

यह गरिमामय आयोजन अपर कलेक्टर बैतूल वंदना जाट के कुशल निर्देशन एवं जिला खेल अधिकारी पूजा कुरील के नेतृत्व में स्थानीय मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
​
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर शहर के मुख्य मार्गों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को सहेजना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

खिलाड़ियों और युवाओं का यह कारवां मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों से गुजरा, जहाँ गगनभेदी नारों और संदेशों के माध्यम से नागरिकों को जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़ने की अपील की गई।

खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से इस पूरी रैली के सफल संचालन और व्यवस्थाओं में तपेश साहू, अजय मिश्रा, रामनारायण शुक्ला, शैलेन्द्र शर्मा एवं विजय पवार ने सक्रिय भूमिका निभाई। रैली के समापन पर उपस्थित सभी जनों ने जल संवर्धन का संकल्प लिया।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा