पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेसियों ने मनाई


आमला। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि श्रृद्धा और सम्मान के साथ मनाई गईं। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजेंद्र भावसार के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व को याद करते हए उनके देशहित में किए गए कार्यों को प्रेरणादायी बताया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजेंद्र भावसार ने कहा राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक और विकास की नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने भारत में कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी को बढावा देकर देश को डिजिटल युग की ओर अग्रसर किया। दूरसंचार क्रांति की शुरुआत कर गांव-गांव तक संचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य किया। राजीव गांधी का सपना आधुनिक शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत का था।

शिक्षा विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए सुधारों से युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र को नई मजबूती मिली और स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी बढाने का कार्य किया।

श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने एवं समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नितिन गाडरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, बोरदेही ब्लॉक अध्यक्ष महेश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, यशवंत चढोकार, दीपक दवंडे, उमेश देशमुूख, नीरज कटारिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा