घोड़ाडोंगरी। नगर में आज सारे मेडिकल स्टोर्स बंद रहने के कारण लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जहां आमजन मरीजों के लिये दवा लेने मेडिकल दुकानों पर इधर-उधर भटकते नजर आये, लेकिन उन्हें दवाइयां कहीं नहीं मिली। इसकी मुख्य वजह थी कि आज सभी दवा दुकाने बंद थी जिसके कारण दवाइयां ना मिलने से उन्हें व मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

गांव फूलगोहान से आए दीपक उईके ने बताया कि वह अपने पिताजी का इलाज कराने आए थे डॉक्टर ने उन्हें कुछ दवाइयां लिखी थी जब दवाइयां लेने नगर के सभी मेडिकल स्टोर पर भटकते रहे पर दवा दुकान बंद होने के कारण से दवाइयां नहीं मिल पाई। इसी तरह अन्य लोग भी दवाइयां के लिए यहां वहां भटकते हुए परेशान होते हुए नजर आए।










