घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर समय रहते बड़ा हादसा होने से टला: इटारसी की ओर जाने वाली ट्रेन सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस के S-7 कोच में ब्रेक चिपकने से लगी आग

स्टेशन पर ट्रेन यात्रियों में मची भगदड़

घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात इटारसी की ओर जाने वाली ट्रेन सिकंदराबाद-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आग लगने जैसी घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के S7 कोच के पहिए के पास ब्रेक चिपकने से अचानक धुआं उठने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग घबराकर कोच से उतरकर प्लेटफॉर्म पर आ गए। समय रहते रेलवे कर्मचारियों और आरपीएफ की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 12791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस सोमवार रात करीब 9:45 बजे घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची थी। ट्रेन रुकते ही यात्रियों ने S7 कोच के पहिए के पास से तेज धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में वहां से चिंगारियां और हल्की आग की लपटें भी दिखाई देने लगीं। यह दृश्य देखते ही कोच में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्री जल्दी-जल्दी दरवाजों और खिड़कियों से उतरकर प्लेटफॉर्म की ओर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मी, आरपीएफ जवान और तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंचा। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में पहिए के ब्रेक चिपकने से अत्यधिक गर्मी पैदा होना घटना का कारण बताया गया है। घटना के चलते ट्रेन करीब 20 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। जांच और सुरक्षा परीक्षण के बाद ट्रेन रात 10:06 बजे इटारसी के लिए रवाना की गई।

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा