बेंगलुरु के प्रसिद्ध गायक आदित्य धनोतिया मधुर भजनों की देंगे प्रस्तुति
बैतूल। अंतरराष्ट्रीय संस्था आर्ट ऑफ़ लिविंग के पूज्य संस्थापक श्रीश्री रविशंकर का 70 वें जन्मोत्सव 13 मई बुधवार को मनाया जाएगा।

इस मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन रामकृष्ण बगिया में शाम 7 बजे से होगा। इसमें दिव्य गुरु पूजा और भव्य भजन संध्या होगी। इस शुभ अवसर पर संस्था के प्रशिक्षक और प्रसिद्ध गायक आदित्य धनोतिया बेंगलुरु द्वारा मधुर भजनों के साथ ध्यान भी करवाया जाएगा। संस्था की जिला समन्वयक डॉ अलका पांडे एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक राजू सोनारे एवं अनिल शर्मा ने सभी नगरवासियों से अनुरोध किया है कि वे अपने परिवार के साथ इस पावन संध्या में शामिल होकर आध्यात्मिक सुकून का अनुभव करें।







