बैतूल। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से जिले में 20 स्वास्थ शिविर लगाने की प्राप्त स्वीकृति के परिपालन में 2 मई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरदेही में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सुजीत खंडागरे, भावनी प्रसाद सूर्यवंशी, रोशन भूमरकर एवं अनीश साहू द्वारा किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाडे ने बताया कि शिविर में कुल 717 मरीजों का परिक्षण एवं उपचार किया। जिला चिकित्सालय से शिशु रोग, स्त्री रोग, दांत रोग, मानसिक रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर में डॉ. अशोक नरवरे खंड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीईए, बीसीएम, सेक्टर सुपर वाईजर, आशा कार्यकर्ता, स्टाफ उपस्थित रहा।








