छिंदवाड़ा। विधानसभा जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली पंचायत पालाचौरई के वार्ड नंबर 4 के निवासी काफी सालों से निम्न समस्याओं से हो रहे परेशान जैसे कि पंचायत भूमि अधिग्रहण पर सीमांकन करवाने, शौचालय निर्माण, आवासी पट्टा प्रदान सहित मोहल्ले का नामकरण किए जाने हेतु, ग्राम सभा से पंचायत व एसडीएम तक आवेदन दे चुके थे। उस पर उचित कार्रवाई आज तक नहीं की गई तो ग्राम वासियों ने “राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद्” के जिलाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा समाजसेवी से मदद की गुहार लगाई और उनसे सहयोग किए जाने एवं अपनी समस्या से अवगत कराया।

तो उन्होंने आज कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर हो रही क्षेत्र में आ सुविधायो को लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर महोदय को आवेदन दिया और संबंधी अधिकारी से चर्चा कर इस पर आपके माध्यम से तत्काल एवं उचित कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए इसकी मांग की गई। इस मौके पर मानवाधिकार परिषद् के जिला सचिव नितेश यादव, कोषाध्यक्ष महेंद्र गौतम व मनोनीत ग्राम अध्यक्ष नंदकिशोर परतेती एवं राधा इवनाती, कस्तूरी बाई, कृष्णा दर्शमा, जगदीश परतेती इत्यादि ग्रामीण उपस्थित रहे।








