जनसुनवाई में दिव्यांग योगेश को मिली ट्राईसाइकिल, पट्टा समस्या के निराकरण के दिए निर्देश

जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने किया निराकरण

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

बैतूल। बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं ध्यान पूर्वक सुनीं। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली, पानी सहित अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुई। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने कई प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर मौके पर ही निराकरण कराया, वहीं शेष मामलों में समय-सीमा तय करते हुए अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

आमला तहसील निवासी सुनीता बिंझाड़े ने जनसुनवाई में मकान निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदिका ने बताया कि उनके दो छोटे बच्चे हैं, जो दिव्यांग हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल सामाजिक न्याय विभाग को बच्चे के लिए ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिसके पश्चात दिव्यांग योगेश को ट्राइसिकल उपलब्ध कराई गई। साथ ही आमला एसडीएम को प्रकरण की जांच कर शीघ्र पट्टा संबंधी समस्या के निराकरण के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान कलेक्टर डॉ सोनवणे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई में दोबारा न आना पड़े। उन्होंने सख्त निर्देशित किया कि आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

नक्शा दुरुस्ती के दिए निर्देश

जनसुनवाई में मुलताई निवासी विजय हजारे ने आवेदन के माध्यम से नक्शा दुरुस्ती नहीं होने की समस्या बताई, जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार मुलताई को आवेदक की समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार भैंसदेही निवासी आशुतोष मालवीय ने आवेदन के माध्यम से नक्शा सुधार नहीं होने की शिकायत की। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर ने 2 सप्ताह के अंदर प्रकरण का समुचित निराकरण करने के निर्देश एसडीएम भैंसदेही को दिए।

पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

आमला तहसील के ग्राम मालेगांव निवासी जयपाल यदुवंशी, ग्राम पंचायत साईंखेड़ाखुर्द के वार्डवासियों ने पेयजल की समस्या के लिए आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर ने आमला और प्रभात पट्टन जनपद सीईओ, पीएचई के संबंधित अधिकारी को पेयजल समस्या का त्वरित निराकरण किए जाने के निर्देश दिए।
प्रभात पट्टन तहसील के ग्राम बिसनूर निवासी प्रहलाद साहू द्वारा ऋण पुस्तिका बनाने के आवेदन पर कलेक्टर ने प्रभात पट्टन तहसीलदार को आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों की जांच किए जाने के निर्देश

जनसुनवाई में जनपद पंचायत प्रभात पट्टन की ग्राम पंचायत साइखेड़ा खुर्द में निर्माण कार्यों की जांच किए जाने के लिए ग्रामीणों ने आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद प्रभात पट्टन को प्रकरण की जांच कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
वही मुलताई तहसील निवासी नकुल मौजी ने अनावेदक द्वारा रास्ते से आवागमन नहीं किए जाने देने की शिकायत की। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने प्रभात पट्टन तहसीलदार को आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा