जन समस्या के “संवाद” में अग्रणी राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद

छिंदवाड़ा। सरल, सहज एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी जिला अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा समाजसेवी मानवाधिकार छिंदवाड़ा सदैव आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहते हैं। उनके पास आने वाली प्रत्येक शिकायत को वे गंभीरता से सुनते हैं तथा संबंधित विषय पर उचित परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान करते हुए पीड़ितों की सहायता करते हैं।

इसी क्रम में जुन्नारदेव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालाचौरई, नजरपुर, चिखलमाऊ, खैरमंडल सहित विभिन्न क्षेत्रों के सरपंचगण एवं ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर उनके समक्ष उपस्थित हुए। इन समस्याओं में मुख्य रूप से सड़क निर्माण, पेयजल संकट, उपसरपंच की मनमानी एवं दबंगई, संबल योजना की राशि न मिलना तथा नल-जल योजना से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। विश्वकर्मा ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आवेदन कलेक्ट्रेट में प्रस्तुत करवाया तथा डिप्टी कलेक्टर महोदय से मुलाकात कर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं एवं जन-असुविधाओं के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

इस दौरान सरपंच जयवंती राजाभोपा पंचायत नजरपुर, सुखमन उईके पंचायत चिखलमाऊ एवं राजेश सरियाम पंचायत नवेगांव चटवा के साथ भी विस्तृत संवाद किया गया तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि समस्याओं का समाधान शीघ्र कराया जाएगा।

मानवाधिकार परिषद के माध्यम से विश्वकर्मा ने यह भी कहा कि—
“जनसेवा एवं समाजसेवा हमारा कर्तव्य है। किसी भी प्रकार की समस्या हो, हम आपके साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। हमारा उद्देश्य पूर्णतः निःस्वार्थ सेवा एवं सही परामर्श देना है।”

उन्होंने सभी ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि यदि किसी भी पंचायत स्तर की समस्या हो तो वे सीधे आवेदन या सूचना के माध्यम से संपर्क करें, ताकि संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

“हम मानवाधिकार की रक्षा एवं जनसेवा के लिए सदैव तत्पर हैं।”

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    बैतूल। बैतूल जिले के मुलताई निवासी मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा मोहतरम रुकसाना बी का आज सुबह इंतकाल हो गया, उनके निधन की खबर से परिजनों सहित ईष्टमित्रो व नगर…

    राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद् के द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण किया

    छिंदवाड़ा। राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, समाजसेवी के नेतृत्व में 14 अप्रैल 2026 को सत्कार तिराहा छिंदवाड़ा मेंसामाजिक न्याय के प्रणेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 163 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 42 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 74 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?