करीब 1लाख 20 हजार रुपए का मशरूका बरामद
आमला। जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आमला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 05 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे से 12:30 बजे के मध्य फरियादी सुदामा सिंह पिता मनोहर सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम खरपड़ाखेड़ी थाना आमला के खेत (ग्राम सेमरियाजोशी) में बने टीनशेड कमरे का अज्ञात आरोपी द्वारा ताला तोड़कर अंदर रखी ओपल व्हील पानी की मोटर कीमत ₹25,000 चोरी कर ली गई थी। उक्त घटना की रिपोर्ट पर दिनांक 06 अप्रैल 2026 को थाना आमला में अपराध क्रमांक 110/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी मुलताई को आरोपियों की पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशानुसार आमला पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया मशरूका सहित कुल ₹1,20,000/- का माल बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- अमित पिता पंचम मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 31 शोभापुर मैगजीन कॉलोनी, पाथाखेड़ा थाना सारणी
- राजेन्द्र सिंह पिता सूपसिंह रघुवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 31 शोभापुर मैगजीन कॉलोनी, पाथाखेड़ा थाना सारणी
जप्त मशरूका
एक गोल्डन रंग की टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी क्रमांक MP 48 ZE 6656— ₹90,000/- एक ओपल व्हील मोटर (3 HP) — ₹25,000/-चोरी में प्रयुक्त औजार (13 पट्टी पाना, 05 रिंग पाना, 01 कैंची कटर, 01 आरी, 01 हथौड़ी, 01 लीवर) — ₹5,000/- कुल जप्ती मूल्य: ₹1,20,000/-
सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, सउनि रामेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक 411 नीलेश सोनी, प्रधान आरक्षक 294 कमलेश धुर्वे, आरक्षक 719 तिलक कोड़ापे, आरक्षक 713 विवेक पाल एवं आरक्षक 395 नागेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि अपने खेतों एवं घरों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को डायल 112 पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।






