हाई कोर्ट का आदेश- नीतू परमार होगी मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष दिये कार्यभार ग्रहण करने के आदेश

वर्षा गढे़कर जाएंगी सुप्रीम कोर्ट

मुलताई। नगर पालिका में अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद अब समाप्त हो गया है? जबलपुर हाईकोर्ट ने 6 अप्रैल को अपने फैसले में पूर्व अध्यक्ष नीतू परमार को उनके पद पर बहाल कर दिया है। कोर्ट ने नीतू परमार को दोबारा अध्यक्ष पद पर पदभार ग्रहण करने की अनुमति देने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

इससे पहले मुलताई के एडीजे कोर्ट ने नीतू परमार के निर्वाचन को निरस्त कर दिया था,
इस निर्णय के बाद भाजपा की वर्षा गढे़कर को अध्यक्ष पद पर मनोनीत घोषित किया गया था, और वह पदभार संभाल रही थी‌।

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से अब यह स्थिति पूरी तरह बदल गई है। हाई कोर्ट ने अपने निर्णय में कहां की निर्वाचन अधिकरण के 13 जून 2023 को पारित आदेश रद्द किया जाता है। न्यायालय ने नीतू परमार के निर्वाचन को वैध मानते हुए, उन्हें पुनः अध्यक्ष पद ग्रहण करने का अधिकार प्रदान किया है।

इस फैसले के बाद मुलताई नगर पालिका की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जहां नीतू परमार के समर्थकों में खुशी का माहौल है ,वहीं विरोधी खेमे में निराशा देखी जा रही है।

प्रशासनिक स्तर पर भी अब अध्यक्ष पद के कार्यभार के ट्रांसफर की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।

वर्षा गढेकर जाएंगी सुप्रीम कोर्ट

जानकारी अनुसार वर्षा गढे़कर ने कहा की वह उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुमित शिवहरे ने कहा उच्च न्यायालय ने नीतू परमार को पुनः अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने की अनुमति देने का निर्णय दिया है।
नीतू परमार के अध्यक्ष बनने का फैसला आने के बाद कांग्रेसियों ने बस स्टैंड पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई।

  • Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 161 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 39 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 73 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?