आमला। चैत्र नवरात्रि एवं श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर आमला में आयोजित लगातार 42वें रामनाम सीताराम कीर्तन का समापन 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को श्रृद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।
श्रीमनोकामनानाथ नागेश्वर शिव मंदिर, हवाई पट्टी आमला में 19 मार्च से प्रारंभ हुआ यह आयोजन नौ दिनों तक निरंतर चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रृद्धालुगण शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर एवं क्षेत्र का वातावरण रामनाम सीताराम कीर्तन से गूंजता रहा।

विभिन्न भजन मंडलीयो ने किया कीर्तन
कार्यक्रम में नवयुवक रामायण मंडल आमला, रामायण मंडल बोड़खी, महिला मंडल एवं ग्रामीण भजन मंडलों द्वारा निरंतर कीर्तन प्रस्तुत किया गया। जिससे आयोजन की भव्यता और अधिक बढ़ गई।

समापन अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल एवं विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे सपत्नीक विशेष रूप से उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की।

आयोजन समिति के लक्ष्मण शेषराव चौकीकर ने सभी श्रृद्धालुओं, सहयोगियों एवं भजन मंडलों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन उमराव चौकीकर भगत जी रामायण मंडल, आमला बोडखी के तत्वावधान में संपन्न हुआ।






