नाबालिग बालिका को बहला-फुसला कर ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी बैतूल बाजार पुलिस की गिरफ्त में

बैतूल। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन द्वारा जिला बैतूल में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं नाबालिग बालिकाओं संबंधी अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के लिए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुनील लाटा के निर्देशन में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक अंजना धुर्वे के नेतृत्व में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्यवाही की गई।

घटना का विवरण
दिनांक 01.03.2026 को थाना बैतूल बाजार पुलिस को सूचना मिलि की एक नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कर ले गया है। मामले की गंभीरता से लेते हुये थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक 70/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल थाना प्रभारी द्वारा टीम लेकर संभावित स्थानो पर नाबालिग बालिका की तलाश की गई जो उसी दिन ससुन्द्रा जोड हाईवे से नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया। जो बालिका द्वारा बताया गया कि बालिका को उमनपेठ निवासी ओमप्रकाश धुर्वे बहला-फुसलाकर ले गया था जिसने उसके साथ दुष्कर्म भी किया जिसके बाद प्रकरण में धारा इजाफा की गई। घटना दिनांक से ही आरोपी ओमप्रकाश धुर्वे निवासी उमनपेठ की तलाश जारी थी। कल दिनांक 10.03.26 को सुबह 8.00 बजे मुखबिर सूचना मिली की अरोपी उसके घर ग्राम उमनपेठ आया है जो बिना समय गवायें हुये तत्काल मौके पर पहुच कर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसे बाद माननीय न्यायालय पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक अंजना धुर्वे, उपनिरीक्षक रश्मि ठाकुर, महिला आरक्षक अंकिता शर्मा, आरक्षक नितिन चैहान, आरक्षक अनिरूद्ध यादव, आरक्षक माखनपाल थाना बैतूल बाजार , प्रधान आरक्षक राजकुमार, आरक्षक विनोद साहू सैनिक मुंशीलाल थाना साईखेड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • PARVEJ KHAN

    District Reporter

    Related Posts

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    नशे की लत का खौफनाक अंजाम: माँ से पैसे न मिलने पर बना हत्यारा हत्या के बाद रच रहा था अंतिम संस्कार की साजिश, पुलिस ने पकड़ा आरोपी आमला। थाना…

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 161 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 39 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 73 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?