प्रशासन ने की ‘इको-फ्रेंडली’ होली मनाने की अपील
आगामी त्यौहार होली, ईद, रामनवमी सौहार्दपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में मनाने दिशानिर्देश
आमला। आगामी होली एवं धुलेंडी पर्व को सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण सहित ईद एवं रामनवमी को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शैलेन्द्र बड़ोनिया, स्थानीय पुलिस प्रशासन आमला थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया की उपस्थिति में , मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन कुमार बिंजवे, चिकित्सा विभाग के ब्लॉक मेडिकल आफिसर डॉ. अशोक नरवरे, बिजली विभाग से ग्रामीण प्रबंधक सृजनदीप बरेले सहित नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाड़रे, नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष शाबिर शाह, अशोक नागले, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार सहित दोनों व्यापारी संघों के अध्यक्षगण अनिल सोनी, संजय साहू, भाजपा व कांग्रेस के पदाधिकारिगणो सहित वरिष्ठ पत्रकार गुणवंत सिंह चड्डा, दीपक कनाठे, पंकज अग्रवाल, नितिन खातरकर, नितिन देशमुख, विक्की पारधी, महेश प्रजापति सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण व शांति समिती के सदस्यगणो सहित व्यापारीगण व आमजन शांति समिति की बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी उपस्थित।

प्रशासन की महत्वपूर्ण अपील: पर्यावरण सुरक्षा पर जोर
बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शैलेन्द्र बड़ोनिया ने शासन की ओर से आमजन से एक विशेष अपील की। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए इस वर्ष होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर गौकाष्ट गाय के गोबर से बनी लकड़ी और उपलों का प्रयोग करने का आग्रह किया।

”होली का पर्व हमारी संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक है। यदि हम लकड़ी की जगह गौकाष्ट का उपयोग करेंगे, तो इससे न केवल पेड़ों की कटाई रुकेगी, बल्कि पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा।”
—एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया आमला
बैठक के मुख्य बिंदु:
कानून व्यवस्था: पुलिस विभाग से थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वालों और शांति भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
शराब के नशे में वाहन न चलायें व तीन सवारियों को न बैठाये। अपनी व परिवार की सुरक्षा स्वयं पर निर्भर होती है। ध्यान रखें स्वयं का ओर परिवार का भी।
सुरक्षा व्यवस्था: संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी।
आपसी सौहार्द: सभी समुदायों से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से आगामी सभी त्योहार होली, ईद, रामनवमी, चैतीचांद आदि त्यौहार मनाने की अपील की गई।






