खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए बैतूल जिले के मुलताई, प्रभात पट्टन से गए थे
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे सिमलिया के पास टेंपो ट्रेवल्स नियंत्रित होकर नाले में गिरने से हुआ हादसा
घटना के बाद राजस्थान व कोटा पुलिस मोके पर पहुंची
बैतूल। राजस्थान के कोटा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमे बैतूल के आठ लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे सिमलिया के पास टेंपो ट्रेवल्स और नियंत्रित होकर नाले में गिर गई। गाड़ी में 25 यात्री सवार थे। इसमें 8 बैतूल के यात्रियों की मौत हो गई है। मृतक बैतूल के कहा के रहने वाले है इसकी जानकारी सामने नही आई है। ट्रैवलर में सवार अधिकांश लोग मध्य प्रदेश के बैतूल निवासी हैं. यह लोग बैतूल से ही शुक्रवार रात को सीकर के रींगस स्थित खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निकले थे. दुर्घटना के तत्काल बाद कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर भी घटना स्थल पर पहुंच गए. पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने घटनास्थ पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों और घायलों में महिलाएं और युवा भी शामिल
हादसे में अरुणा झरबड़े (40), वैष्णवी (25), त्रिशा घोडक़ी (22), कृष्णराव घोडक़ी (55), अनिता घोडक़ी (50), ओम सूर्यवंशी (26), चालक सचिन गिरी और राजकुमार कुनबी (52) की मौत हुई है। हादसे में बैतूल जिले के कई लोग घायल हुए हैं। इनमें हेमलता संतोष गायकवाड़ (41), मोहनिश झरबड़े (21), रीता झरबड़े (25), वेदांत झरबड़े (14) और सारांश झरबड़े (11) शामिल हैं। अन्य घायलों में वंदिता झरबड़े, अजय गावंडे और आकांक्षी झरबड़े के नाम भी सामने आए हैं। घायलों में वंदिता पुत्री रविंद्र झरबड़े, अजय गावंडे पुत्र मरोतराव गावंडे, वेदांत झरबड़े पुत्र योगेश झरबड़े, मोहनिस झरबड़े पुत्र रविंद्र झरबड़े, आकांक्षी झरबड़े पुत्री कमलेश झरबड़े, हेमलता गायकवाड़ पत्नी संतोष गायकवाड़, सारांश पुत्र कमलेश झरबड़े घायल हुए हैं।

मंदिर पहुंचने के पहले हो गया ये हादसा
परिवार के सदस्य योगेश झरबड़े ने बताया कि सभी लोग शुक्रवार रात भोपाल से ट्रेवलर में सवार होकर खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए निकले थे। लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। हादसे में उनकी बहन, जीजा, भांजी, भाभी, चाचा की बेटी और भतीजे के एक दोस्त सहित ट्रेवलर चालक की मौत हुई है। सभी हादसे से दुखी हैं।







