जीआरपी पुलिस आमला को बड़ी कामयाबी मिली ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को पकड़ा

आमला। जीआरपी थाना आमला ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर लगातार हों रही मोबाइल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया
है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन आारोपियो को
गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब कूुल 3 लाख 58 हजार मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है। बरामदगी में चोरी के मोबाइल फोन, एचपी कंपनी का लैपटॉप, ईयरबडस, लैंसकाड का चश्मा, बैग, दस्तावेज और नकदी शामिल है।

पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल अंकित जायसवाल भा.पु.से. के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल नीतू डावर एवं उपपुलिस अधीक्षक रेल इटारसी महेंद्रसिंह कुल्हारा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद पाटिल के नेतृत्व में गठित टीम लगातार मोबाइल चोरी की घटनाओ की रोकथाम और आारोपियो की तलाश में जुटी हुई थी।

इसी दौरान अपराध क्रमांक 113/26 एवं 114/26 में गिरफ्तार मुख्य आरोपी तुलसीदास राठोड़ (36) निवासी जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने चोरी का सामान महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर छिपाने और बेचने की बात स्वीकार की। उसी निशानदेही पर पुलिस ने यवतमाल महाराष्ट्र में दबिश देकर कुणाल पंचभाई (19) एवं आशुतोष उर्फ आशू लड़के (21) को गिरप्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से एचपी कंपनी का लैपटॉप, सैमसंग मोबाइल, नॉईज कंपनी के ईयरबडस, लेंसकार्ट का चशमा, बैग और अन्य दस्तावेज सहित करीब 1लाख 26हजार का सामान बरामद किया गया। वहीं मुख्य आरोपी से रियलमी, ओप्पो, IQOO, पोक्को, सेमसंग और वनप्लस कंपनियों के 8 चोरी के मोबाइल बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1,66,436 है।

तकनीकी जांच में बरामद मोबाइलो में से दो मोबाईलो के IMEI नंबर जीआरपी आमला के अपराध क्रमांक 113/26 एवं 114/26 में चोशी गए मोबाईलों से मेल खाते पाए गए। इन दोनों मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार 900रूपेय है। इसके अलावा चोरी किए गए मोबाइलों से जुड़े Paytm और ATM के माध्यम से निकाली गई राशी में से बची राशी 5,500 नकद भी जीआरपी पुलिस ने जब्त की।
इस तरह जीआरपी पुलिस आमला ने कुल करीब 3लाख 59 हजार 591मूल्य का चोरी गया माल बरामद किया।

जीआरपी आमला पुलिस की इस कार्रवाई को तकनीकी अनुसंधान, अंतर्राज्यीय समन्वय और प्रभावी पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

गिरफ्तार आारोपी
1-तुलसीदास राठोड़ (36), जिला चंद्रपुर,महाराष्ट्र
2-कुणाल पंचभाई (19), जिला यवतमाल,महाराष्ट्र
3-आशूतोष उर्फ आशू लड़के (21), जिला यवतमाल,महाराष्ट्र

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद पाटिल, प्रधान आरक्षक रविश यादव, कुलदीप लोटे, दिलीप नरवरे, आरक्षक पवन तथा साइबर सेल कें प्रधान आरक्षक अमित सक्सेना की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा