बैतूल। जिला क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन के तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए आयोजित बैठक में आगामी 19 जुलाई को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
जिसमें कक्षा 10वीं व 12वीं में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया जावेगा। इस बैठक में जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकरे, सचिव सुरेश गायकवाड, संयोजक रविशंकर पारखे, आयोजन समिति के पीआर धोटे, जिला संगठन के बाबूराव धोटे ,व्हीएन बारस्कर, नारायण चढ़ोकार, गंगाधर कावड़कर, डॉ राजेश पाटणकर, कुंडलिकराव बारस्कर सहित संगठन के परिजन मौजूद रहे।







