बैतूल। गुरुवार को सर्व यादव समाज द्वारा समाज के उत्कृष्ट बच्चो के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर और एसपी ने समाज के प्रतिभावान बच्चो को सम्मानित किया। इस अवसर पर यादव समाज की होनहार और प्रतिभावान बच्ची सोनाक्षी यादव को कक्षा दसवीं में 94.6% अर्जित करने के लिए सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। उनके पिता राजेश यादव और मां कीर्ति यादव ने बताया कि बच्ची की उत्कृष्ट उपलब्धि और सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाना हम सबके लिए गौरान्वित पल है। इस अवसर पर यादव समाज के सम्मानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि क्रांति यादव एवं शुभचिंतकों ने बच्ची को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाईयां दी।







