नजूल शाखा के हेमराज झाडे हुए सेवानिवृत्त

34 साल के सेवा के बाद हुए रिटायर, कहा-काम को कभी बोझ नहीं समझा, हंसी खुशी से निपटाए सभी काम

1साल में नवीनीकरण के 1790 प्रकरण निपटाए

3 करोड़ 19 लाख रुपए के राजस्व की वसूली

बैतूल। कलेक्ट्रेट की नजूल शाखा में सदस्य सहायक ग्रेड 3 हेमराज झाड़े 29 मई शुक्रवार को अपनी 34 साल 7 महीने की सेवा पूरी कर रिटायर हो गए। उन्होंने इस सेवा काल के दौरान शाहपुर, भैसदेही और बैतूल में अपनी सेवाएं दी। वे अधिकांश समय कलेक्ट्रेट में ही पदस्थ रहे। उनकी कार्यशैली के कारण वे सभी के प्रिय रहे। उन्होंने कलेक्टोरेट में पदस्थ रहते सभी तरह की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाई।

सेवा काल के आखिरी दौर में वे कलेक्टरेट की नजूल शाखा में पदस्थ रहे। इस दौरान उन्होंने पट्टा वितरण और नवीनीकरण के प्रकरणों में अच्छा कार्य किया और अधिकारी वर्ग से सराहना भी पाई। वर्ष 2025 और 26 में उन्होंने 1 हजार 790 प्रकरण नवीनीकरण के निपटाएं।
इनसे 3 करोड़ 19 लाख रुपए के राजस्व की वसूली की गई। इससे सरकारी खाते में राजस्व की सबसे ज्यादा आय हुई। यह एक बड़ी उपलब्धि थी।

कलेक्ट्रेट में सेवानिवृत्ति के विदाई कार्यक्रम के अवसर पर झाड़े ने कहा कि उन्होंने किसी भी काम को कभी बोझ नहीं समझा। हर काम को हंसी खुशी के साथ पूरा किया। लोगों को आपसे उम्मीद होती है, वे अपने काम के लिए आते हैं, उनकी बात कोई सुन लेता है, तो बिना काम के खुश हो जाते हैं। काम भले ही बाद में हो तो भी चल जाता है। उन्होंने अपने साथी कर्मचारियों को संदेश देते हुए कहा कि वे हर काम को आपसी सामंजस से पूरा करें। काम को कभी बोझ ना समझे बल्कि उसे हंसी खुशी के साथ पूरा करें। इससे कोई परेशानी नहीं होगी।

  • PARVEJ KHAN

    District Reporter

    Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा