जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का 7 दिनों में निराकरण करें अधिकारी: प्रभारी मंत्री पटेल

प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

बैतूल।19 मई 2026/प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री पटेल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम नागरिकों को समय पर राहत पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का व्यवस्थित निराकरण सात दिनों के भीतर किया जाए, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जनसुनवाई में आमला तहसील के ग्राम अंधारिया निवासी रामकिशोर के सीमांकन संबंधी आवेदन पर प्रभारी मंत्री पटेल ने आमला एसडीएम को एक सप्ताह में आवेदक की समस्या का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। वहीं भयावाड़ी में नदी में अवैध उत्खनन की शिकायत पर शाहपुर एसडीएम को निरीक्षण के निर्देश दिए। बैतूल तहसीलदार द्वारा पट्टा वाला मकान तोड़े जाने की शिकायत पर प्रभारी मंत्री पटेल ने बैतूल एसडीएम को तत्काल निरीक्षण कर आवेदक की समस्या के निराकरण हेतु निर्देश दिए। इसके अलावा भी प्रभारी मंत्री पटेल ने जनसुनवाई में आए ग्रामीणों की समस्याओं पर सुनवाई कर त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और अपर कलेक्टर वंदना जाट ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

भूमि का सीमांकन किए जाने के दिए निर्देश

जनसुनवाई में मुलताई तहसील के ग्राम बिरुल बाजार निवासी सुदर्शन ने अनावेदक द्वारा भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे को रोकने के लिए आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने मुलताई एसडीएम को सीमांकन कर आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। तिलक वार्ड टिकारी बैतूल निवासी राधाबाई यादव ने बिना सीमांकन किए उनकी भूमि पर मकान बनाए जाने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने बैतूल तहसीलदार को आवेदक की समस्या का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए।

पट्टा नवीनीकरण किए जाने की मांग

मुलताई के शास्त्री वार्ड निवासी शंकरलाल सोनी ने पट्टा नवीनीकरण किए जाने के लिए आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर ने मुलताई एसडीएम को आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। चिखलीमाल निवासी सुभाष यादव ने ग्राम में हैंडपंप स्वीकृत किए जाने के लिए आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर ने घोड़ाडोंगरी जनपद सीईओ को आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम मरामझिरी निवासी रामचरित यादव ने फसल नुकसान की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर ने बैतूल तहसीलदार को आवेदक की समस्या के निराकरण के लिए निर्देशित किया। घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम फुलबेरिया निवासी रुद्र सरकार ने ट्राईसाईकिल के लिए आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। मुलताई निवासी योगेश पाटनकर ने जल योजना के तहत खुदी नाली को बराबर नहीं किए जाने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ को निरीक्षण कर प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    8 people from Betul die in a road accident in Kota, Rajasthan

    Read more

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    The Mining Department will curb illegal mining and transportation using RF tags.

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    राजस्थान के कोटा में बैतुल के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    खनिज विभाग आर एफ टैग से रोकेगा अवैध खनन और परिवहन

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    सतपुड़ा की वादियों में घूमें देवों के देव महादेव नहीं मिला बाघ, देखा सांभर, चीतल और नील गाय- बोले फिर आएंगे

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    प्रदेशाध्यक्ष से भेंट कर 5 दिवसीय बैंकिंग, न्यायसंगत PLI के लिए मांगा सहयोग

    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा

    • By Admin
    • September 29, 2026
    • 22 views
    अंजुमन कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में अशफाक, अकरम के नाम की चर्चा