बैतूल/भीमपुर। जनपद के भीमपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहदा के बर्राढाणा से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ खाना बनाते समय उठी एक चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिससे गांव के कई मकान जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं।

तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आग उस वक्त लगी जब ग्रामीण घरों में दोपहर का खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक चली तेज हवाओं ने आग की लपटों को हवा दे दी। हवा इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग ने आसपास के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

मची अफरा-तफरी, भारी नुकसान की आशंका
आग लगने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लपटें इतनी विकराल हैं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।
नुकसान: प्राथमिक सूचना के अनुसार, कई ग्रामीणों के आशियाने जल गए हैं, जिससे घर में रखा अनाज, गृहस्थी का सामान और नकदी जलकर नष्ट होने की आशंका है।

प्रशासनिक पहल: घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग को दे दी गई है।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत कार्य शुरू करने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
बने रहें ताज़ा अपडेट्स के लिए।







