आमला। नगरपालिका परिषद आमला में मप्र शासन द्वारा मनोनीत नवनियुक्त एल्डरमैनों के प्रथम आगमन पर नगर पालिका परिषद कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष नितिन गाड़रे सहित परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और माला पहनाकर नए सदस्यों का अभिनंदन किया।
जिसमें नवनियुक्त एल्डरमैनो में सपना सोनी, सुरेखा वराठे, आरती पाटिल, गोपेन्द्र बघेल, बसंत ओडूकले, गोपाल खतारे आदि एल्डरमैन उपस्थित रहे।


नवनियुक्त एल्डरमैनों ने इस दौरान अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा कि वे परिषद के साथ मिलकर नगर के सर्वांगीण विकास और जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए अपने दल के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाड़रे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नितिन कुमार बिंजवे, पार्षदगण और परिषद के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सभी ने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के अनुभव का लाभ आमला शहर की विकास योजनाओं को गति देने में मिलेगा।







