जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में कोताही न बरते अधिकारी: सीईओ अक्षत जैन

जिला पंचायत सीईओ जैन ने जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

एक ही शिकायत के निराकरण के लिए आवेदकों को बार-बार जनसुनवाई में न आना पड़े: जैन

जिला पंचायत सीईओ ने आमला एसडीएम को आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए

बैतूल। जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याएं गंभीरता पूर्वक सुनीं। इस दौरान उन्होंने अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया।

जनसुनवाई में कुल 124 आवेदन प्राप्त हुए। सीईओ अक्षत जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय सीमा में किया जाए।

एक ही शिकायत के निराकरण के लिए आवेदकों को बार-बार जनसुनवाई में न आना पड़े यह सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अपर कलेक्टर वंदना जाट ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में मुलताई तहसील के ग्राम दुनावा निवासी अमिता सूर्यवंशी ने आवेदन के माध्यम से बताया कि ग्राम दुनावा में मुलताई रोड पर उनका नीजी ढाबा है, जिसका किरायानामा समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद सुजीत सूर्यवंशी द्वारा अब तक ढाबा खाली नहीं किया गया है। प्राप्त आवेदन पर जिला पंचायत सीईओ ने मुलताई एसडीएम और जनपद पंचायत सीईओ को प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए।

ग्राम गौला निवासी योगीता धुर्वे ने किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन दिया, जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने मुलताई तहसीलदार को आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

अभिलेख दुरुस्ती के दिए निर्देश

जनसुनवाई में भैंसदेही तहसील के ग्राम बोरगांव निवासी लक्ष्मण राव नावंगे रिकार्ड रूम से नकल निकलवाए जाने की गुहार लगाई। जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने भैंसदेही तहसीलदार और पटवारी को नकल की कॉपी आवेदक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ग्राम सोहागपुर निवासी राहुल पांडे द्वारा अभिलेख दुरुस्ती के आवेदन पर तहसीलदार को आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।

आमला तहसील के ग्राम रमली निवासी भीमराव ने तहसीलदार द्वारा आदेश प्रति की सर्टिफाइड कॉपी उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत की। जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने आमला एसडीएम को आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।

अवैध कब्जा हटाने के दिए निर्देश

जनसुनवाई में ग्राम शेरगढ़ निवासी सद्दू सूर्यवंशी ने सीमांकन करने के लिए आवेदन दिया, जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने प्रभात पट्टन तहसीलदार को आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

सारणी पाथाखेड़ा निवासी सामियाबाई विश्वकर्मा ने भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने सारणी तहसीलदार को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए।

ग्राम ससाबड निवासी लक्ष्मण नारे ने पट्टा बनाए जाने के लिए आवेदन दिया, जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने तहसीलदार को प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए।

  • Admin

    Admin

    Related Posts

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    दूरस्थ ग्राम गदाखार पहुंचकर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पंचायत को सख्त निर्देश बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने…

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    अनुविभागों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, एसडीएम फील्ड पर सक्रिय रहें किसी अधिकारी कर्मचारी की अनुपस्थिति जैसे सामान्य कारणों से भी लोगों के कार्य प्रभावित नहीं हो -कलेक्टर 6 माह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 160 views
    कलयुगी पुत्र बना माँ का कातिल: आमला पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा

    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 39 views
    राजस्व प्रकरणों में देरी पर रीडर को नोटिस, फील्ड पर गेहूं की गुणवत्ता भी परखी

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    जनहित के मुद्दों पर गंभीर और संवेदनशील रहें, जनसामान्य को जिला मुख्यालय तक परेशान न होना पड़े-कलेक्टर डॉ. सोनवणे

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    शासकीय पीएमश्री पाढर स्कूल में दसवीं का 96, बारहवीं का 94फीसदी रहा रिजल्ट

    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    • By Admin
    • April 16, 2026
    • 72 views
    मोहम्मद अफसर पत्रकार की वालिदा रुकसाना बी का हुआ इंतकाल, बाद मगरिब किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजा करीब शाम 6 बजे निकाला जायेगा

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?

    ये गेहूं खरीदी है साहब, विधायक खरीदी नहीं?