बैतूल। निरंजनी अखाड़ा के पूर्व आचार्य महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित धर्म सम्राट श्रीमंत जगतगुरु स्वामी श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती जी ने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निज निवास पहुंचकर उनसे एवं उनके परिजनों से भेंट की तथा उनकी पुत्री सुश्री सुरभि खंडेलवाल के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय सुश्री सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रृद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।






