बैतूल। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने शनिवार को बैतूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमन्त खंडेलवाल एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।







