New 2026 Toyota Fortuner:- Toyota Fortuner, एक ऐसी कार जिसे किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। कई लोगों की पसंदीदा, मशहूर, मस्कुलर फॉर्च्यूनर को जल्द ही एक नया अवतार मिलने वाला है। टोयोटा फॉर्च्यूनर जल्द ही ज़्यादा पावर के साथ लॉन्च होगी। 2026 टोयोटा फॉर्च्यूनर का पहला लुक सामने आ गया है। रशलेन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टोयोटा फॉर्च्यूनर की पहली फोटो सामने आई है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे थाईलैंड में टेस्टिंग के दौरान लिया गया था। माना जा रहा है कि यह कार नवंबर 2025 में आने वाली टोयोटा हिलक्स से प्रेरित हो सकती है।
नई टोयोटा फॉर्च्यूनर के एक्सटीरियर और टॉगल को छिपाने के लिए इसे पूरी तरह से कैमोफ्लाज किया गया है। कहा जा रहा है कि यह कार इस साल कभी भी ग्लोबल डेब्यू कर सकती है।
नई Hilux प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार!
नई Fortuner के बारे में माना जा रहा है कि ये कार उसी अपग्रेडेड IMV लैडर-फ्रेम आर्किटेक्चर पर आधारित होगी, जिस पर नई Hilux तैयार की गई है. Hilux अब ग्लोबल मार्केट में इलेक्ट्रिफाइड दौर में प्रवेश कर चुकी है, जहां यह डीजल, पेट्रोल, 48V हाइब्रिड, BEV और यहां तक कि हाइड्रोजन फ्यूल-सेल जैसे कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है.
ऐसे में Fortuner के भी इंटरनेशनल मार्केट्स में मल्टी-पाथ पावरट्रेन स्ट्रैटेजी अपनाने की संभावना है. हालांकि, भारत के लिए Toyota शुरुआत में पेट्रोल और डीजल इंजन पर ही आ सकती है. हाइब्रिड या दूसरे फ्यूल को बाद में चरणबद्ध तरीके से लाया जा सकता है.







